चौसा प्रखंड क्षेत्र के फुलौत में प्रत्येक वर्ष जयसिंह बाबा मेला के अवसर पर मेला लगाया जाता है, वहीं आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। मालूम हो कि उक्त आयोजन 4 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा उसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। पूजा पंडाल के साथ-साथ आने जाने वाले लोगों के लिए शौचालय, पेयजल, स्वास्थ व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।