बाबई: बागरातवा गुरमखेड़ी रेलवे ट्रैक पर अचानक आया ट्रैक्टर; लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, वीडियो आया सामने
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो बागरातवा गुरमखेड़ी रेलवे ट्रैक का बताया जा रहा है जहां पर एक ट्रैक्टर अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेक्टर के रेलवे लाइन पर आते ही सोमनाथ एक्सप्रेस भी उस ट्रैक पर आ पहुची। लेकिन लोको पायलट की दूरदृष्टि से बड़ा हादसा टला गया। रेल्वे ट्रैक पर ट्रैक्टर को देखते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को रोका।