गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड पर हाइट गेट में फंसा ट्रक, लगा लंबा जाम, बड़ा हादसा टला, ट्रक चालक फरार
गुरुग्राम में देर रात गोल्फ कोर्स रोड पर लगे हाइट गेट में एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक फंस गया। यह घटना उस वक्त हुई जब रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी थी। घटना के समय साथ में कार निकल रही थी, लेकिन ट्रक देखकर कार ड्राइवर ने पहले ही ब्रेक लगा लिए। वरना भारी लोहे का बूम गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।