चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले सब्जी विक्रेता ज्ञानू गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 6 लाख की नगदी और 7 लाख के जेवर समेत करीब 13 लाख का माल पार कर दिया।थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने मंगलवार सुबह 10 बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पिछले हफ्ते बांदा गया था तब से घर में कोई नहीं था।