गढ़पुरा: नव वर्ष के आगमन को लेकर गढ़पुरा पंचों सिंह तालाब की ग्रामीणों ने की सफाई
गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय का पंचो सिंह तालाब ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. यहां नमक आंदोलन भंग करने के दौरान इसी तालाब में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह स्नान किए थे. यह तालाब आज भी अपने दुर्दशा पर है. इसी को लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने नव वर्ष के आगमन से पूर्व इसकी साफ सफाई किया.