सिरसोती गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित बाइक ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे कुल दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की पहचान गोभा, मध्यप्रदेश निवासी अंजनी बीयार पुत्र स्व. दीनदयाल और बाइक सवार सौरभ पांडे निवासी नौगढ़, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एनटीपीसी के धन्वंतरि अस्पताल पहुंचाया गया।