कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लाठी बरामद
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, मुखबिर की सूचना पर टोला छोटा तिलहवा के पास से, पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त सुरेंद्र कुमार को जेल भेज दिया।