सुल्तानपुर: दीवानी न्यायालय में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, मेदांता के डॉक्टरों ने किया वकीलों का स्वास्थ्य परीक्षण
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता कक्षा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।इसमें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने करीब 100 वकीलों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि शिविर में वकीलों की बीमारियों का परीक्षण और जांच हुई।इसमें हार्ट,ब्लड प्रेशर,डायबिटीज,पेट और अन्य बीमारियों के संबंध में चिकित्सकों ने परामर्श एवं जांच की ।