परैया एवं गुरारू प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मंगलवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। JEE राजीव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार रफीगंज ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा जिसको लेकर मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक तकनीकी कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को जो जरूरी काम है वो पहले कर लें।