फलोदी-नागौर राजमार्ग 19 पर गोरछीया बेरा के पास अल सुबह एक सड़क हादसे में एक एसयूवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा सड़क पर अचानक नीलगाय के आ जाने से हुआ, जिससे वाहन असंतुलित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब एक एसयूवी वाहन चाडी से आऊ की ओर जा रहा था। अचानक दो नीलगाय सड़क पर आ गईं, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।