निवाड़ी: अम्बेडकर तिराहे पर एक्टिवा और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल
Niwari, Niwari | Jan 11, 2026 निवाड़ी मुख्यालय स्थित अम्बेडकर तिराहे पर शनिवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ऐक्टिवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऐक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद डायल 112 के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निवाड़ी पहुंचाया।