बखरी: गढ़पुरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 में आग लगने से आनंदी महतो और राम प्रकाश महतो का घर जलकर राख
घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है,जहां लकड़ी के चूल्हे मे आग रह जाने की वजह से आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गया, जब तक लोगों को सूचना मिली लोग पहुंचे तब तक में दोनों परिवार का घर जलकर राख हो गया,स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर के लोग खेतों में काम करने गए हुए थे