उरई: कुठौंद थाना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के घर में कुछ लोगों ने किया हमला सदस्य ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
Orai, Jalaun | Jul 4, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुठौंद थाना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया, कुछ दिन पूर्व उनके घर में कार्यक्रम था जिसमें कुछ लोगों ने जाकर तोड़फोड़ की और गाड़ियां क्षतिग्रस्त की साथ ही जान से मारने की धमकी दी, जिस पर जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।