बंगाणा: छपरोह में बाइक की चपेट में आने से नर्सरी कक्षा का छात्र जख्मी, मां की आंखों के सामने हुआ हादसा
Bangana, Una | Jul 31, 2025 छपरोह में अज्ञात बाइक की चपेट में आने से नर्सरी कक्षा का छात्र अमित जख्मी हुआ है। यह हादसा मां सुमना निवासी बल्ह खोली की आंखों के सामने हुआ है।घायल छात्र का उपचार थानाकलां अस्पताल में चल रहा है। वीरवार सुबह मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।