नवरात्रि व आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी अनिबेश सिंह और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।कौरारा-बटेश्वर मार्ग और इटावा रोड पर हुई इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। CO ने खुद मोर्चा संभालते हुए चैकिंग की।