बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले का निवासी था।