श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद के सेवादारों द्वारा गर्म दूध सेवा 31वें दिन भी जारी रही। घने कोहरे व शून्य विजिबिलिटी के बीच जरूरतमंदों को गरम दूध, ब्रेड, बिस्कुट व कंबल वितरित किए गए। बुधवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी अनुसार यह सेवा बाबा मोती राम जी मेहरा की स्मृति में 26 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी।