गोरखपुर: एमजीयूजी में बीसीए, बीएससी और एमएससी फोरेंसिक साइंस के कोर्स चलेंगे, नए पाठ्यक्रमों के संचालन को मिली मंजूरी
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) की कार्यपरिषद की 14वीं बैठक रविवार को कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने किया। कार्यपरिषद ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में दर्जनभर से अधिक समयानुकूल नए पाठ्यक्रमों के संचालन पर मुहर लगाई। उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन रविवार शाम 4:30 बजे मिली ।