मुज़फ्फरनगर: जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत नहीं उठाई किसानों की समस्या
कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ मौजूद रहे।और ADM प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह,SP क्राइम प्रशांत कुमार सहित आला अधिकारियों ने किसानों की समस्या को सुना गया।राकेश टिकैत ने कहा कि चकबंदी अधिकारी, बिजली विभाग व थानों पर किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है।