नोखा थाना क्षेत्र के कुरी टोला पर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के गले में रस्सी पाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा करके बुधवार को लगभग 1:00 बजे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।