नवलगढ़: गोठड़ा में जमवाय माता, राम दरबार व श्रीकृष्ण दरबार की भव्य मूर्ति स्थापना कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
नवलगढ़ के गांव गोठड़ा में सोमवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति के रंग में सराबोर माहौल देखने को मिला। जमवाय माता, राम दरबार व श्रीकृष्ण दरबार की भव्य मूर्ति स्थापना विधिवत मंत्रोच्चार के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के नगर भ्रमण से हुई, जिसमें डीजे की धुनों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।