जनपद के ग्राम पंचायत राही में आग तापते समय अचानक एक महिला के कपड़ों में आग लग गई थी। कपड़ों में आग लग जाने के कारण महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है। महिला की हालत बेहद नाजुक बताई गई थी।