उतरौला: जोगीबीर में उतरौला गोण्डा हाइवे पर अज्ञात वाहन ने राहगीर युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 01 बजे उतरौला गोण्डा हाइवे मार्ग पर जोगीबीर में राहगीर युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे राहगीर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों, ने स्थानीय लोगों की मदद से 108सरकारी एंबुलेंस से राहगीर घायल युवक, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला भेजा उपचार के लिए।