उतरौला: ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज ने अपने आवास शुक्लागंज पर जनता दरबार लगाकर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
आज दिन बुधवार समय लगभग 02बजे श्रीदत्तगंज विकासखंड के भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल द्वारा,अपने आवास शुक्लागंज पर जनता दरबार लगाकर, क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना, वहीं जनता दरबार में आये क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर मताहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाने के निर्देश दिए गए हैं,इस मौके पर लगभग दो दर्जन क्षेत्रवासी मौजूद रहे।