कटिहार: राजहाता मोहल्ले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार की दोपहर 1 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना के बारे में मृतक गोपाल झा के परिजन ने भी कोई खुलासा नहीं किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घरेलू विवाद से तंग होकर गोपाल झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।