लातेहार: बढ़ती ठंड से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव व कंबल वितरण की मांग की
सदर प्रखंड लातेहार क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सोमवर की दोपहर करीब दो बजे से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। और स्थिति यह है कि शाम पांच बजते ही ठिठुरना चालू हो जाता है, जिससे लोग आग तापने को मजबूर हो जाते हैं।