शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार करनैल सिंह ने कहा, "मैं सत्येंद्र जैन के खिलाफ नहीं जीता, जनता जीती है। जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जीता है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के लिए प्रधानमंत्री के विजन पर जनता के भरोसे ने हमें दिल्ली चुनाव जिताया है..."