मरवाही: झोझा जलप्रपात में मिली मां दुर्गा की प्रतिमा, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध झोझा जलप्रपात में मां दुर्गा की प्रतिमा मिलने का दावा किया गया है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय ग्रामीण मंगल सिंह ने यह दावा किया है, जिसके बाद से जलप्रपात क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।मंगल सिंह के अनुसार, उन्हें सपने में जलप्रपात क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा दबी होने का संकेत मिला था।