इकौना: रामपुर पैड़ा गांव के पास अज्ञात कारणों से गेंहू की फसल में लगी आग, सैकड़ो बीघा फसल जलकर हुई राख
रामपुर पैड़ा गांव के पास गेहूं के खेत मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दो दर्जन से अधिक किसानों के सैकड़ो बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना गिलौला पुलिस,व फायर बिग्रेड की टीम एवं ग्रामीणों की मदद के बाद आग पर काबू पाया गया।