देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में 14 और 15 जून में आयोजित होने वाले दो दिवसीय एग्री मित्र 2025 कृषि मेले की तैयारियों की बैठक ली। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि यह भव्य कृषि मेला 14-15 जून को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।