अनूपपुर: ''बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ'' संदेश के साथ जिले के हर गांव और शहर में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से ‘‘बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’’ के संदेश के साथ राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष 3 माह की बालिकाओं का टीकाकरण जिले के हर गांव एवं शहर में जारी है।