रजौन थाना क्षेत्र के सुजालकोरामा गांव में बुधवार की देर रात लगी भीषण आग में एक गरीब परिवार का फूस का घर जलकर राख हो गया । आग से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित रामटहल दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे । इसी दौरान पड़ोसी द्वारा घर में आग लगा दिया । सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।