शुक्रवार की दोपहर करीब तीन नगर पंचायत की चेयरमैन सपना के सास शामो व ससुर उधम सिंह रसोई में खाना बनाते हुए अचानक गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। स्वजन ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।