धनवार: धनवार बाजार में लगने वाले जाम से लोग परेशान #jansamasya
धनवार बाजार के लोग पिछले एक महीने से सड़क जाम की समस्या से काफी परेशान हैं। धनवार के बड़ा चौक से गांधी चौक तक हर वक्त जाम ही जाम लगा रहता है। शादी- विवाह का लग्न भी शुरू हो गया। जिसके चलते बाजार की हालत और भी विकट हो जाएगी। बतला दें कि धनवार बाजार आस-पास के ग्रामीण इलाकों का बड़ा बाजार है। जहां सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है।