ऊना: चताड़ा व समूरकलां में कलाकारों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान मंगलवार को ग्राम पंचायत चताड़ा व समूरकलां में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाजत्थे ने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे लोगों को जागरुक किया।