भभुआ एकता चौक से पर्स व पैसा चोरी मामले में पुलिस ने एक महिला चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश ने बताया कि गिरफ्तार महिला रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर निवासी बनारसी की पत्नी संगीता कुमारी बताई जाती है। जो बुधवार के दिन भभुआ एकता चौक पर ई रिक्शा में दो महिलाओं का पर्स व पैसा चोरी की थी।