विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 10वें वार्षिकोत्सव यज्ञ के अवसर पर संगीतमय रामकथा आयोजित की गई। दूसरे दिन वृंदावन से पधारीं साध्वी राधे कृपा साक्षी जी महाराज ने भगवान शिव के तप त्याग और करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने शिव को आदर्श गृहस्थ पति तथा मानवता का संरक्षक बताया।