जलालपुर प्रखंड के बसडीला ब्रह्म स्थान पर आयोजित नव दिवसीय राम नाम महायज्ञ का 85वी वार्षिक समारोह माघ पूर्णिमा को पूर्णाहुति के साथ रविवार के शाम 4 बजे संपन्न हुआ. बसंत पंचमी से प्रारंभ इस यज्ञ में 216 घंटे तक अखंड हरिकीर्तन, हवन और दिन-रात प्रवचन चलता रहा.हजारों श्रद्धालुओं की राम नाम जयकारे के बीच यज्ञ का समापन हुआ.