बदनावर - तहसील पत्रकार संघ बदनावर द्वारा आयोजित पत्रकार अलंकरण प्रतिभा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन कल संपन्न होगा। हिंदी पत्रकारिता के सर्वश्रेष्ठ संपादक मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र माथुर की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका अपने माथुर साहब का विमोचन बदनावर में होगा। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रिय विधायक भंवर सिंह शेखावत उपस्थित होंगे।