आरा: सहार बालू घाट पर नहाने के दौरान सोन में डूबने से झारखंड के ट्रक चालक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 9, 2025 सहार सोन नदी में नहाने के दौरान एक ट्रक चालक की डूबने से मौत हो गई है। मृत चालक के शव का सदर अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। बताया गया कि झारखंड के कोडरमा जिले का रहने वाला ट्रक चालक बालू घाट पर ट्रक चलाता था और आज नहाने गया था जहां पर अचानक घर एक गड्ढे में जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गई।