बाजपट्टी: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगाँव वार्ड 12 में आधा दर्जन बदमाशो ने एक घर से 6 लाख मूल्य का जेवरात व एक लाख रुपया नगद लुटा
बनगाँव वार्ड 12 निवासी सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी अरविन्द चौधरी के घर मे आधा दर्जन बदमाशो ने घर के मुख्य गेट को तोड़कर घर मे प्रवेश कर गया। तथा गृहस्वामी के साथ मारपीट कर घर मे रखा 6 लाख मुख्य का जेवरात व नगद लूटकर भाग गया। सूचना मिलने पर डीएसपी अतनु दत्ता घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की।