बिक्रमगंज के प्रज्ञा पुंज पब्लिक स्कूल में आज सोमवार को 3 बजे सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें विद्यालय की संरक्षक संगीता शर्मा, मुख्य वक्ता संजय तिवारी, प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र मिश्र, भाजपा प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, निदेशक अभिजीत आनंद सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया।