देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में नदी के ऊपर बनाई गई नई सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और अब मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। दो महीने पहले आई बाढ़ में यह महत्वपूर्ण मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।