महोबा: आलमपुरा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Jan 11, 2026 गांधीनगर निवासी 58 वर्षीय सत्येंद्र सिंह अपने 56 वर्षीय मित्र यशवंत सिंह के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। आलमपुरा के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। घायल सत्येंद्र सिंह के पुत्र ने कोतवाली में शिकायत दी है।