मोहनिया: ट्रक ने डाक बंगला कुदरा के पास एक व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया
Mohania, Kaimur | Jul 11, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के डाक बंगला कुदरा के पास ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया जिसके बाद व्यक्ति घायल हो गया। उसको उपचार करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति रोहतास जिले के घटमापुर गांव का बिजेंद्र कुमार बताया जा रहा है।