बीसलपुर: लभौआ नहर कोठी के पास मिला अज्ञात शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा
दियोरिया कला क्षेत्र में निगोही रजवाहा से निकली ईंटगांव रजवाहा की लभौआ नहर कोठी के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है शव देखे जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।