शुक्रवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगीना क्षेत्र के गांव बघाला के जंगल में सरदार कौलदार सिंह के डेरे के पास वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रखा था।बताया जाता है कि लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इससे पूर्व भी एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है।