आरा: छोटकी सनदिया गांव में निशुल्क आंख जांच शिविर का किया गया आयोजन, 80 मरीजों की आंखों की जांच हुई
Arrah, Bhojpur | Mar 2, 2024 सदर प्रखंड के सनदिया गांव में निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन पंचायत के सरपंच के मौजूदगी में किया गया। पंचायत के 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान कई मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। डॉक्टर द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।