आरा: सहकारिता विभाग के जॉइंट सेकेट्री का आरा सर्किट हाउस में किया गया स्वागत,इसके बाद कॉपरेटिव बैंक में बैठक भी हुई
Arrah, Bhojpur | Mar 1, 2024 किसानों से धान व अन्य अनाज की खरीद और पैसे लेन-देन कि बात करने सहकारिता विभाग के जॉइंट सेकेट्री वीरेंद्र यादव आरा पहुंचे। जहां जॉइंट सेक्रेट्री का सर्किट हाउस में पैक्स अध्यक्षों के द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद महाराजा हाता कॉपरेटिव बैंक में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से आसानी से अनाज खरीदा जा सके उसकी चर्चा की गई।