पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा रघुनाथपुर पंचायत के मारतराई गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कोर्पियो वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पखनाकोट, कापू थाना क्षेत्र निवासी पवित्रो यादव की मौके पर ही मौत हो गई।